अकीदत के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी
जिले में ईद मिलादुन्नबी पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों और घरों में रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई। कई जगह फातिहाख्वानी भी हुई। इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकाला गया।
जासं, शाहजहांपुर : जिले में ईद मिलादुन्नबी पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों और घरों में रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई। कई जगह फातिहाख्वानी भी हुई। इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जुलूस-ए-मोहम्मदी नहीं निकाला गया। अकीदतमंदों ने पूरे अदब-ओ-मोहब्बत के साथ खुशी अपने घरों में मनाई। शाम में मोमबत्तियां जलाई गईं।
दावत-ए-इस्लामी की ओर से नूरी मरकज स्टेशन वाली मस्जिद में ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने खिताब किया। मुजीब अत्तारी ने नात ख्वानी पेश की। हाफिज अनीस अत्तारी ने बयान पेश किया। मुल्क की तरक्की व कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की गई। इस दौरान मो. सादिक खां, मो. फहीम अत्तारी, मो. सईद अत्तारी, मो. रिजवान अत्तारी, मो. रिजवान अत्तारी, खालिद अत्तारी, तनवीर, अलीम, शमशुल, सुल्तान, रफ्फन आदि मौजूद रहे।