गन्ना फर्जीवाड़ा में तीन मिल कर्मियों समेत 25 पर मुकदमा
मिल के तीन कर्मचारियों के समेत 22 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : गन्ना सट्टा फर्जीवाड़ा में रोजा चीनी मिल के तीन कर्मचारियों के समेत 22 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हे। गन्ना सहकारी समिति सचिव की ओर से थाना सेहरामऊ दक्षिणी में तहरीर दी गई।
तहरीर के साथ वर्ष 2016-17 में गन्ना सट्टा में अधिक रकबा दर्ज कराकर अवैध गन्ना आपूíत करने वाले 22 किसानों की सूची भी दी गई है। यह है पूरा मामला
वर्ष 2016-17 में रोजा चीनी मिल क्षेत्र के तमाम किसानों ने खतौनी में दर्ज खेती से ज्यादा गन्ना रकबा सट्टा में दर्ज करवा दिया। गत वर्ष उन्हें पर्ची भी खूब मिली, नतीजतन नियम को ताक पर रख किसानों से गन्ना खरीदकर चीनी मिल को आपूíत कर दी। इस वर्ष घोषणा पत्र अनिवार्य कर दिया गया।
घोषणापत्र में किसानों ने सही आंकड़ा दिया। गत वर्ष के सापेक्ष आंकड़ों में भारी फेरबदल देख जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने क्रास चे¨कग कराई।
एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा की गई जांच में दर्जनों माफिया किसान पकड़ में आ गए। चीनी मिल के पांच कर्मचारियों को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया। इन चीनी मिल कर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
डीएम के निर्देश पर सिउरा, कहेलिया, सिढ़रा, रौसरकोठी, कनेंग आदि गांवों की जांच की गई। सिउरा व कहेलिया में धांधली मिली। रोजा चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक हरेश्वर ¨सह, कुलदीप ¨सह को जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।
दोनों के खिलाफ थाना सेहरामऊ दक्षिणी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो माह पूर्व दर्ज एफआइआर में चीनी मिल कर्मी महेश सक्सेना, संतोष ¨सह, आशीष को दोषी ठहराया गया था। इन किसानों ने अधिक जमीन दर्ज कराई ग्राम कहेलिया : उíमला ¨सह- हरिश्चंद्र ¨सह, प्रमोद ¨सह - हरिश्चंद्र, विनोद- हरिश्चंद्र, मनोज- हरिश्चंद्र, जागेश्वर ¨सह - मूला ¨सह, ग्राम सिउरा : बलवीर ¨सह-महताब ¨सह, जगवीर ¨सह-राजपाल ¨सह, मीना देवी- सियाराम, मिथला देवी- शिवकुमार, मुन्नी देवी- शेर ¨सह, राजेश कुमार ¨सह- राजेंद्र ¨सह, राकेश कुमार ¨सह- छविनाथ ¨सह, रमेश पाल ¨सह-राजेंद्र पाल ¨सह, रेखा ¨सह-सुरजीत ¨सह, शिवमंगल ¨सह - देवेंद्र ¨सह, शिवनंदन ¨सह- देवेंद्र ¨सह, शिवराम ¨सह- जय ¨सह, श्याम वीर ¨सह-राजपाल ¨सह, वीरवरन ¨सह-राजपाल ¨सह, मोती-नन्हे, विकास- राकेश ¨सह, शिवसरन- छोटेलाल।