कागजों पर गन्ना खेती में पकड़े गए 2000 माफिया
सरकार की सख्ती के बावजूद 2000 माफियाओं ने कागजों पर गन्ना खेती कर चीनी मिल को हजारों कुंतल गन्ना की आपूर्ति करा दी।
शाहजहांपुर : सरकार की सख्ती के बावजूद 2000 माफियाओं ने कागजों पर गन्ना खेती कर चीनी मिलों को हजारों कुंतल गन्ना आपूर्ति कर दिया। एडीएम की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने इनको पकड़ लिया। प्रथम चरण में रोजा चीनी मिल क्षेत्र के छह किसानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। फर्जी सर्वे से किसानों को लाभ पहुंचाने वाले चीनी मिल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआइआर के साथ विभागीय कार्रवाई की गई है। अन्य किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी ब्योरा खंगाला जा रहा है।
पिछले पेराई सत्र के तीन हजार किसानों को विभाग ने जांच के लिए रडार पर लिया था। इनमें दो हजार खतौनी में दर्ज जमीन से अधिक की गन्ना आपूर्ति में पकड़ गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्य संबंधित एसडीएम तथा डीसीओ व टीम ने सर्वे व खतौनी के मिलान में गड़बड़ी पकड़ी। डीसीओ ने बताया कि रोजा क्षेत्र के छह गन्ना किसानों का ब्योरा प्रमाणित होने के बाद सहकारी समिति सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। चीनी मिल के सर्वेयर महेश सक्सेना, संतोष ¨सह तथा आशीष कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। 2000 किसानों को सट्टा में अधिक जमीन दर्ज कराकर अनुचित लाभ का दोषी पाया गया। छह किसानों का रिकार्ड विभाग को मिल गया। डीएम की अनुमति पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। चीनी मिल के तीन कर्मचारी भी मुकदमें में आरोपी है।
डा. खुशीराम, डीसीओ, शाहजहांपुर इंसेट : गन्ना माफिया
तहरीर में यह लगाए गए आरोप
- सर्वे सट्टा नीति का उल्लंधन
- गन्ना आपूर्ति अधिनियम 1953 का उल्लंघन
- किसानों का आर्थिक शोषण
- अभिलेखों में जालसाजी सट्टा में अधिक रकबा दर्ज कराकर गन्ना खरीदकर आपूर्ति में पकड़े गए किसानों का ब्योरा
नाम माफिया - ग्राम - खतौनी में भूमि - सट्टा में दर्ज - गन्ना आपूर्ति
भुवनेश पाल ¨सह - सेहरामऊ - 1.7 हेक्टेयर - 4.7 हेक्टेयर - 3879 कुंटल
शिवसरन ¨सह - सिउरा - 2.28 हेक्टेयर - 4.78 हेक्टेयर - 3039 कुंटल
कुमुदलता ¨सह - सिउरा - 0.945 हेक्टेयर - 3.78 हेक्टेयर - 2747 कुंटल
अर्पिता ¨सह - सिउरा - 0.937 हेक्टेयर - 3.49 हेक्टेयर - 2485 कुंटल
शैलकुमारी - महमंदरपुर - 1.50 हेक्टेयर - 3.35 हेक्टेयर - 1660 कुंटल
रामचंद्र - शेरपुर सरसवां - 1.80 हेक्टेयर - 2.78 हेक्टेयर - 1418 कुंटल