Move to Jagran APP

निगोही में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

शुक्रवार को निगोही में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:31 AM (IST)
निगोही में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ
निगोही में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

संवाद सूत्र, निगोही : शुक्रवार को निगोही में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। चीनी मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव समेत स्टाफ के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद विधायक रोशनलाल वर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ महेंद्र सिंह व डीसीओ डॉ. खुशीराम भार्गव की उपस्थिति में डोंगा में गन्ना डाला गया। राजेंद्र सिंह तथा भूपराम की बैलगाड़ी तथा राजेंद्र सिंह की ट्राली का पूजन किया गया।

loksabha election banner

डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल की पेराई क्षमता, गन्ना रकबा समेत किसानों की जानकारी की। चीनी की गुणवत्ता व सीएसआर से किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भी जानकारी ली।

यह लोग रहे मौजूद

कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, तिलहर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, रोजा सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष सतवीर यादव, एससीडीआइ सर्वेश कुमार, रोजा चीनी मिल जीएम केन बृजेश शर्मा, विनोद अवस्थी, केपी सिंह, भगवानदास, देवेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, दरबारा सिंह, अवतार सिंह आदि रहे।

10 को मकसूदापुर, रोजा में 15 को शुभारंभ

मकसूदापुर चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ 10 नवंबर से शुरू होगा। पुवायां 14 तथा रोजा में 15 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। 20 नवंबर तक तिलहर में भी गन्ना पेराई शुरू करने का लक्ष्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.