कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने ईद की बधाई दी
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश के समस्त अल्पसंख्यकों को ईद की बधाई दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 12:06 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 12:06 AM (IST)
जासं, शाहजहांपुर संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश के समस्त अल्पसंख्यक समुदाय विशेष रूप से मुस्लिम समाज के भाई बहनों को ईद की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि ईद का त्योहार सभी हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि विकास कार्यों के जरिये शाहजहांपुर को नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहर में ¨रगरोड, पंडित राम प्रसाद बिस्लिम स्मारक संग्राहलय, घंटाघर, शहीद उद्यान पार्क आदि कार्य शुरू हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें