Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

भाजपा कैंट मंडल के पदाधिकारियों की बैठक नगर अध्यक्ष मुकेश राठौर के आवास पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 12:28 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

शाहजहांपुर : भाजपा कैंट मंडल के पदाधिकारियों की बैठक नगर अध्यक्ष मुकेश राठौर के आवास पर हुई। जिसमे कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करना चाहिए ताकि जिला स्वच्छता के मामले में पहले स्थान पर पहुंच सके। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ¨सह यादव का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। बैठक में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष प्रभुदयाल, ओबीसी मोर्चा के राधेश्याम राठौर, महिला मोर्चा की सचिता, युवा मोर्चा के अरुण राठौर, महामंत्री प्रशांत सक्सेना, उपाध्यक्ष प्रवीण अरोड़ा का भी फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष क्षमा वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव, अनुज गुप्ता, नरेंद्र मिश्र, रम्मन गुप्ता, विनीता गुप्ता, विनीता गुप्ता, पारुल गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.