आवास घेराव की भनक लगते ही आशाओं से मिले कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को जैसे ही भनक लगी किआशा कार्यकर्ता उन
शाहजहांपुर : कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को जैसे ही भनक लगी कि आशा कार्यकर्ता उनके आवास का घेराव करने आ सकती है, तो वह खुद ही धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि मानदेय बढ़वाना उनके हाथ में नहीं है लेकिन वह सरकार से इस बावत पूरी पैरवी करेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसके बाद सीएमओ डॉ. आरपी रावत खुद भी कुछ देर में धरना स्थल पर पहुंच गए।
कई दिनों से उग्र आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आवास घेरने की रणनीति बनाई थी। जिस वजह से सुबह से ही भारी संख्या में आशा कार्यकर्ता खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एकत्र होने लगी थी। जब इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री को लगी तो वह खुद ही धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आशा पदाधिकारियों की बात सुनी और मानदेय की मांग को लेकर उनकी हर स्तर पर पैरवी करने का आश्वासन दिया है। साथ ही जो समस्याएं स्थानीय स्तर की है उनका समाधान कराने के लिए सीएमओ व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री के जाने के कुछ देर बाद ही सीएमओ भी धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भी आशाओं को आश्वासन दिया कि उनकी अधिकांश समस्याएं निस्तारित करा दी गई है। अन्य मांगों को भी पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर व मीडिया प्रभारी र¨वद्रा ने कहा कह जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी धरना जारी रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि पांच दिनों में उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हाईवे जाम करने को बाध्य हो जाएंगी।