गोदाम में मिला व्यापारी के लापता बेटे का शव
तीन दिन से लापता कृषि यंत्र व्यापारी के बेटे का शव उनके गोदाम में ही पड़ा मिला।
शाहजहांपुर : तीन दिन से लापता कृषि यंत्र व्यापारी के बेटे का शव उनके गोदाम में ही पड़ा मिला। उसकी बायीं कनपटी पर गोली लगी थी। शव के पास ही पैरों की तरफ तमंचा पड़ा मिला है। सूचना पर एसपी डॉ. एस चनप्पा समेत डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि मृतक के परिजन मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
क्षेत्र की निवाजपुर मंडी गेट निवासी प्रेम शर्मा कृषि यंत्र व्यापारी हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे प्रेम शर्मा ने अपने 24 वर्षीय बेटे सूरज शर्मा के साथ खाना खाया। इसके बाद वह बैंक के लिए निकल गए। जबकि सूरज घर के बाहर बने कार्यालय में बैठ गया। करीब एक घंटे बाद प्रेम वापस आए तो सूरज नहीं मिला। देर शाम तक वापस न आने पर उन्होंने उसके लापता होने की तहरीर थाने में दी। इसके बाद बेटे की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। रविवार की सुबह उनकी दुकान पर एक मिस्त्री आया। जब वह गोदाम के पास गया तो उसे दुर्गंध आयी। उसके बताने पर प्रेम शर्मा वहां पहुंचे तो गोदाम का शटर अंदर से बंद था। गोदाम के पिछले हिस्से में लगा शटर खोला गया। अंदर सूरज का शव पड़ा मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर जसवीर ¨सह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर एसपी डॉ. एस चनप्पा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सदर बल्देव ¨सह मौके पर पहुंच गए। मामला लग रहा संदिग्ध
प्रेम शर्मा का बेटा सूरज शर्मा तीन दिन से लापता था। जिस गोदाम में सूरज का शव मिला है। वह उनके कार्यालय और मकान से सटा हुआ है। तीन दिन से गोदाम के अंदर कोई क्यों नहीं गया। शव की मिस्त्री को ही शव की दुर्गंध क्यों आई। इन सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है। गोली सूरज की कनपटी पर बायीं ओर लगी है। जबकि तमंचा दोनों पैरों के बीच पड़ा मिला है। शव मिलने बाद उसके पास में ही खड़ी कार को पुलिस से पहुंचने से पहले हटा दिया गया। पुलिस के मुताबिक सूरज की जेब में मिले पर्स में सूरज और एक लड़की का संयुक्त फोटो मिला है। जिसे परिजनों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही गोदाम में एक चश्मा मिला। जो सूरज का नहीं बताया जा रहा है।
लूसी कार तक गई और शव के पास बैठ गई
घटनास्थल पर पहुंची लूसी कुतिया शव सूंघने के बाद करीब पचास मीटर दूरी पर खड़ी कार तक गई। इसके बाद वह शव के पास आकर बैठ गई। फोरे¨सक टीम ने शव के पास से कार हटाने की बात पर आपत्ति जताई। शव के पास काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था, जो कि काला पड़ गया था।
बेटे को भेजना चाहते थे न्यूजीलैंड
प्रेम शर्मा की बड़ी बेटी खुशबू ने न्यूजीलैंड में पढ़ाई की थी। शादी के बाद वह वहीं बस गई। प्रेम शर्मा बेटे सूरज को न्यूजीलैंड भेजना चाहते थे। पांच दिन पहले वह हरियाणा में मेडिकल टेस्ट दे आया था। इससे पहले सूरज किसी निजी बैंक में नौकरी करता था। उसने नौकरी छोड़ दी थी। इन दिनों वह पिता के कारोबार में बंटाता था। गोदाम दोनों तरफ से बंद है। जिससे प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। सभी ¨बदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है।
- दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी