संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किशोरी की मौत
पूर्व प्रधान की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:09 AM (IST)
जेएनएन, निगोही, शाहजहांपुर : पूर्व प्रधान की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है। क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी पूर्व प्रधान मदन ने बताया कि वह पुवायां क्षेत्र के अनावा गांव अपनी बहन के घर गया था। जबकि पत्नी दूसरे मकान में थी। मंगलवार सुबह 16 वर्षीय बेटी नीतू घर पर खाना बना रही थी। आग की लपटें देख तमाम लोग मौके पर पहुंचे। बेटी की चीख सुनकर लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं इंस्पेक्टर पीपी वाष्र्णेय ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें