भाजपा ने झूठे वादे कर बनाई सरकार : कुशवाहा
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कह जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर देश व प्रदेश में सरकार बनाई है। जिन प्रदेशों में झूठे वादे कमजोर पड़ गए तो वहां बेमानी से सरकार बना ली है। उन्होंने कहा जनता अब भाजपा के झूठे को पूरी तरह से समझ चुकी है। जिसका आगामी चुनाव में हिसाब भी लेगी।
बहुजन समाज पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार शाहजहांपुर पहुंचे आरएस कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में पार्टी की स्थिति को जाना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक मिशन है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जिस पद पर है उसकी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। इस मौके पर मुख्य जोन इंचार्ज गिरीश चंद्र, शमसुद्दीन राइन, सूरज ¨सह डॉ. होरी ¨सह, आजाद ¨सह, संजीव सागर, रामकुमार मौर्य, रामरक्षपाल, रामलड़ैते श्रीवास, उदयवीर ¨सह, वसीम, सूरज ¨सह, जयपाल ¨सह, राजेश्वर ¨सह, जिलाध्यक्ष खेमकरन, दिनेश कुमार, असलम खां, सत्यपाल मौर्य, बहादुरलाल आजाद मौजूद रहे।