भाकियू ने शुरू किया तहसील परिसर में अनशन
शाहजहांपुर : भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध में
शाहजहांपुर : भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध में तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। समस्याओं का निराकरण न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर ¨सह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण न कर प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तहसील अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी निराकरण नहीं हो रहा, जिससे किसान अपनी फसल को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। पहले दिन अनशन पर ओमप्रकाश, कामता प्रसाद, रामचंद्र, मनीराम वर्मा, योगेंद्र पाल शाक्य बैठे। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल ¨सह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल शाक्य, उर्मिला वर्मा, आदि मौजूद रहे।
केंद्र पर किया किसानों ने प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, तिलहर : गेहूं क्रय केंद्र तौल न होने से नाराज किसानों ने आरएफसी के केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रभारी के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की। मंडी परिसर में केंद्र पर पहुंचे किसानों ने बताया कि प्रभारी के केंद्र पर मौजूद न रहने के कारण गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है। तीन चार दिन तक इंतजार करने के बाद मजबूरी में बिचौलियों को गेहूं बेचना पड़ रहा है। किसान गजराम ¨सह ने बताया कि तौल कराने के लिए उन्हें नौ मई को टोकन आवंटित हुआ था, लेकिन अब तक तौल नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान विष्णु प्रसाद, रमेश मिश्र, लाखनराम, रामभरोसे, प्रमोद कुमार, कृपाल ¨सह, ज्ञान ¨सह शरण पाल, शिवपाल आदि मौजूद रहे।