Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

भाजपाइयों ने यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 11:29 PM (IST)
भाजपाइयों ने यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश
भाजपाइयों ने यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

भाजपाइयों ने यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

prime article banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गईं। शहर में बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा का संदेश दिया। बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। शाम में शहर के रंगमहला सत्संग भवन से बाइक रैली शुरू होकर चौक, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए टाउनहाल पहुंची। जहां काकोरी एक्शन के बलिदानियों को याद किया। बुधवार से बूथों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। निगोही में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष किया। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि यह सभी देशवासियों के एक गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने झंडा संहिता में कई सारे बदलाव करते हुए आम व्यक्ति को भी तिरंगा फहराने का अवसर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, राजीव वर्मा, डा. सर्वेश वर्मा, नरेश वर्मा, मुन्ना कुशवाहा, रजनीश राठौर, सुरजीत राजपूत, विकास त्रिपाठी, दीपक द्विवेदी, कमलेश वर्मा, अनुज यादव आदि मौजूद रहे। बंडा में मंगलवार को नगर में भाजपा की तिरंगा यात्रा जूनियर हाई स्कूल से शुरू हुई। भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाए। मुख्य चौराहा, मुरादपुर होते हुए यात्रा वापस जूनियर हाईस्कूल पहुंची। इस मौके पर एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता, शंकर सिंह, भूषणवीर सिंह, सर्वजीत वर्मा, ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश, बृजेश सिंह, अनिल कटियार, नमित दीक्षित, मिथुन कुमार, विजय शंकर अवस्थी आदि मौजूद रहे। तिलहर में भारतीय युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल ने अध्यक्ष राम गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में नगर की पोटरगंज गल्ला मंडी से बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा शहीद कुटी पर समाप्त हुई। इसमें देवेंद्र गुप्ता, सभासद मोहित गुप्ता, अभय राजपूत, अभय सिंह गुर्जर, संजीव कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, कय्यूम, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष राजन रघुवंशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जरियनपुर, ढाई गांव होते हुए यात्रा शिवमंगल सिंह डिग्री कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। जहां राजन रघुवंशी ने सभी से अपने घरों पर 15 अगस्त को तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, विनय शर्मा, पंकज पांडे, मोहित सिंह, दिनेश मिश्र, प्रदीप रघुवंशी, दीपेश सिंह भदौरिया, अक्षय सिंह, गौरव चंदेल, दिलीप गुप्ता, कन्हैया सिंह, कौशलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.