स्टेट हाईवे पर गड्ढे में धान की रोपाई कर जताया विरोध
शाहजहांपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पानी से भरे सड़क के गढ्डों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
जेएनएन, सिधौली, शाहजहांपुर : शाहजहांपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पानी से भरे सड़क के गढ्डों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
सिधौली में शाहजहांपुर-पुलिया स्टेट हाईवे पर करीब आधा किमी. के दायरे में कई बड़े गडढे हैं। कई बार शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई। इसी से नाराज भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय व्यापारियों की मदद से हाईवे पर जाम लगा दिया और गड्ढे में धान की रोपाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष जगनारायण पांडेय ने भाकियू कार्यकर्ताओं को गड्ढे को तीन दिन के अंदर भरवाने के साथ ही अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गुलजार सिंह, नरेंद्र यादव, हरीराम वर्मा, बलविदर सिंह, सतनाम, मुकेश कुमार, इकबाल सिंह, रंजीत, जोधा, विकास आदि मौजूद रहे।