रामनवमी में जगह-जगह हुए भंडारे
रामनवमी पर मंदिरों में पूजन किया गया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : रामनवमी पर मंदिरों में पूजन किया गया। बाबा विश्वनाथ मंदिर, कालीबाड़ी, फूलमती, चौक स्थित दुर्गा मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक मंदिरों में पूजन होता रहा। इसके बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सदर बाजार क्षेत्र के चूड़ी वाली गली में पिटू गुप्ता, सौरभ अग्निहोत्री, विनीत सक्सेना, निखिल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। सुबह लगभग दस बजे शुरू हुआ भंडारा शाम तक चलता रहा। जिसमे सैकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। मीरानपुर कटरा : नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई। फीलनगर गांव में बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रीति देवल, गौरव सक्सेना, शुभम सक्सेना, वेदराम सिंह आदि मौजूद रहे। पुवायां: रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने नगर के हरेराम पक्का तालाब से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के खुटार रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, तिराहा बाजार, चौराहा बाजार होते हुए राजभवन पहुंची। राजपुरोहित पंड़ित सुशील कुमार ने भगवान राम दरबार व अन्य देव स्वरूपों में सजे कलाकारों की पूजन किया। इस दौरान डॉ. राकेश मिश्रा, केके गुप्ता, बृज किशोर कटियार, गंगाराम मिश्रा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा
संवाद सहयोगी, तिलहर :
रामनवमी पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद वंशीवाले मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
भगवान राम के जन्मोत्सव पर नगर के वंशीवाले मंदिर में सबसे पहले भाजपा नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, बाबूराम, राजीव राठौर, अनुज राठौर, शिव कुमार, प्रभात सहाय, दुर्गेश गुप्ता आदि ने पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश, भगवान राम, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, लवकुश, शिवपार्वती एवं सजा रामदरबार व महाबली हनुमान की भव्य झांकियां सजाई गई थी। झांकियों में रासलीला तथा भस्म आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही।