Move to Jagran APP

ब्यूटी पार्लर फुल, ब्यूटीशियन बिजी

बुधवार को शहर के सभी ब्यूटीपार्लर फुल थे। महिलाओं को फेशियल थ्रेडिग ब्लीचिग हेयर कलरिग समेत मेकअप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:03 AM (IST)
ब्यूटी पार्लर फुल, ब्यूटीशियन बिजी
ब्यूटी पार्लर फुल, ब्यूटीशियन बिजी

जेएनएन, शाहजहांपुर : बुधवार को शहर के सभी ब्यूटीपार्लर फुल थे। महिलाओं को फेशियल, थ्रेडिग, ब्लीचिग, हेयर कलरिग समेत मेकअप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। नामचीन ब्यूटी पार्लर पर सुबह से देर रात तक भीड़ रही। इसके लिए महिलाओं ने पहले ही समय भी बुक करा लिया। पार्लरों ने त्योहार को देख आकर्षक स्कीम भी लांच की। लेकिन कोई भी 1300 से कम की नहीं थी। मेकअप पर महिलाओं ने 5000 रुपये तक का खर्चा कर दिया।

loksabha election banner

मेहंदी विशेषज्ञ व ब्यूटीशियन महिलाएं भी पूरे दिन बिजी रही। जेट्स पार्लर भी फुल रहे।

जेंट्स पार्लर भी रहे फुल

शहर में आम सैलून के साथ ही आधा दर्जन जेंट्स ब्यूटी पार्लर भी है। बुधवार को इन पार्लर पर भी भीड़ रही। पुरुषों में भी सुंदर दिखने के लिए हर संभव जतन किए।

महिलाओं में सुंदर देखने का विशेष क्रेज है। लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही भीड़ शुरू हो गई। फेशियल, थ्रेडिग, ब्लीच को महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही है।

सिपल गुप्ता, ब्यूटीशियन करवाचौथ के त्योहार पर महिलाओं ने एक सप्ताह पूर्व से ही बुकिग शुरू करा दी। मेकअप का स्पेशल ऑफर भी दिया गया। मेहंदी का गिफ्ट पैक बहुत पंसद किया गया। पुरुषों की संख्या में भी इजाफा रहा।

निधि गुप्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.