एएसपी सिटी ने रोजा थाने का किया निरीक्षण
एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने थाने का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 07:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रोजा: एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने थाने का निरीक्षण किया। थाने की दुरुस्त व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही चौकीदारों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
एसपी डॉ. एच चिन्नप्पा के छुट्टी पर होने की वजह से एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी के पास जिले का प्रभार है। सोमवार को वह थाने पहुंचे और अपराध रजिस्टर और सफाई व्यवस्था देखी। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कंप्यूटर, रिकार्ड रूम, हवालात, रसोईघर, कार्यालय की व्यवस्थाएं देखीं। थाने में रखरखाव और सफाई व्यवस्था बेहतर देखकर पुरस्कार की घोषणा की। इस दौरान सीओ सदर परमानंद पांडेय मौजूद रहे। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें