भूख हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ता
शाहजहांपुर : मांगे पूरी न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर : मांगे पूरी न होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मानदेय सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर 10 सितंबर से खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं की मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई। जबकि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सीएमओ भी धरना स्थल पर जाकर आशा कार्यकर्ताओं को मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दे चुके है। आशा ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पहले दिन र¨वद्रा, आशा देवी, शशि, सुमन, क्षमा गुप्ता, किरन वाला व उर्मिला मिश्र भूख हड़ताल पर बैठी है। संगठन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने कहा कि प्रशासन अभी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा।