Move to Jagran APP

Arun Sagar: शाहजहांपुर में MP, MLA कोर्ट ने भाजपा सांसद को किया फरार घोषित, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

BJP MP Arun Sagar News लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने भाजपा सांसद अरुण सागर को फरार घोषित कर दिया हैं। कोर्ट ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा करने का आदेश भी जारी किया हैं।

By Jagran NewsEdited By: Ravi MishraPublished: Wed, 23 Nov 2022 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:23 AM (IST)
Arun Sagar: शाहजहांपुर में MP, MLA कोर्ट ने भाजपा सांसद को किया फरार घोषित, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Arun Sagar: शाहजहांपुर में MP, MLA कोर्ट ने भाजपा सांसद को किया फरार घोषित, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। BJP MP Arun Sagar News : भाजपा सांसद अरुण सागर (Arun Sagar) को एमपी एमएलए न्यायालय (MP, MLA Court) ने फरार घोषित किया है। एसीजेएम तृतीय आसमा सुल्ताना ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में हाजिर न होने पर यह कार्रवाई की।

prime article banner

लाेकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

अरुण सागर पर 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांट क्षेत्र में बिना अनुमति लगे होर्डिंग के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था। पुलिस की ओर से उन मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से यह मुकदमा एमपी एमएलए न्यायालय में चल रहा था।

काेर्ट ने दिए आवास पर नाेटिस चस्पा करने के आदेश

नियत तिथि पर हाजिर न होने पर न्यायालय ने उनके विरुद्ध पहले वारंट फिर गैर जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन अरुण सागर उसके बाद भी पेश नहीं हुए, जिस पर न्यायालय ने उन्हें फरार घोषित कर दिया। इस आदेश को सांसद के आवास पर चस्पा कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।

सांसद ने इस बारे में जानकारी हाेने से किया इन्कार 

सांसद अरुण सागर ने इस बारे में जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि समर्थक ने होर्डिंग लगवाया था। जिस पर आचार संहिता के उल्लंघ्ज्ञन का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनका भी नाम उसमें था। इसके बाद से वकील के माध्यम से वह अपना पक्ष न्यायालय में रख रहे थे। उनके विरुद्ध क्या आदेश जारी हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.