शाहजहांपुर का जवान चीन सीमा पर मौत
शाहजहांपुर : उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में चीन की सीमा पर तैनात फौजी की पहाड़ से फिसलकर मौत हो गई। सैन्
शाहजहांपुर : उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में चीन की सीमा पर तैनात फौजी की पहाड़ से फिसलकर मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने फौजी के परिजनों को अवगत करा दिया है। शुक्रवार को फौजी का शव घर पहुंच जाएगा।
थाना खुटार क्षेत्र के गांव पुनौती निवासी 28 वर्षीय गुरुप्रीत उर्फ लाड़ी पुत्र बलवीर ¨सह ने 2012 में 10 सिख रेजीमेंट में सेना में भर्ती हुए थे। 20 अक्टूबर 2017 को उनकी मनदीप से शादी हुई थी। एक महीना पहले गुरुप्रीत छुट्टी पर आए थे। इन दिनों वह जम्मू में तैनात थे। इन दिनों आरआर के लिए उनको पिथौरागढ़ में चीन सीमा पर भेजा गया था। परिजनों के मुताबिक सैन्य अधिकारियों ने फोन पर बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई। कोई कह रहा है कि गुरुप्रीत की मौत पहाड़ी से फिसलकर हुई है। सैन्य अधिकारियों ने स्थित स्पष्ट नहीं की है। शव आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी। मृतक की पत्नी मनदीप कौर और मां सुरजीत कौर का रो-रोककर बुरा हाल है। घटना की खबर लगते ही गांव के लोग मृतक के घर पहुंच गए।