विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानवर चोरों ने ग्रामीण को गोली मारी

By Edited By:
Published: Tue, 24 Jun 2014 01:13 AM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : टोकने से नाराज जानवर चोरों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। चोर जानवर चुराकर ले गए।

थाना क्षेत्र के गांव नायगांव निवासी रामबाबू की तीन गाय घर के बाहर बंधी थी। रविवार की रात 12 बजे चोरों ने उसकी तीन गाय चुरा लीं और ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद ली। इसी बीच उसकी नींद खुल गई। उसने चोरों को टोका तो एक चोर ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण ने शोर मचाया तो चोर गाय समेत ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने जानवर चोरों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घायल को नगरिया अस्पताल भेज दिया है। घायल ने अज्ञात जानवर चोरों के खिलाफ तहरीर थाने पर दे दी है। क्षेत्र में जानवर चोर गिरोह सक्रिय है। जो पहले भी कई जानवर चुरा चुका है। ग्रामीणों ने रात में घर के बाहर जानवर बांधना बंद कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जानवर चोरों की तलाश की जा रही है।