विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एएसपी ने थाने का किया निरीक्षण

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 12:35 AM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : एएसपी ग्रामीण ने कलान थाने का निरीक्षण किया और विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण शिव शंकर यादव ने कलान थाने में मालखाना, बैरक, हवालात, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया और अभिलेखों को देखा। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए है कि समय से विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाये। इस अवसर पर सीओ बीएस मोदला, एसओ नगदू सिंह यादव मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर