इश्क में काट डाली हांथ की नसें
घर के अंदर युवक ने ब्लेड से नस काट ली।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: घर के अंदर युवक ने ब्लेड से नस काट ली। जब परिजनों ने उसके हाथ से खून निकलते देखा तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मुहल्ला महमंद जलालानगर निवासी एक लड़के ने शुक्रवार की दोपहर अपने बाएं हाथ की किसी धारदार वस्तु से नस काट ली। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। वहीं युवक भी अपना मुंह छुपा रहा था। वह भी कुछ बता नहीं रहा था। हालांकि मुहल्ले वालों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। उसने किसी युवती के चक्कर में अपनी नस काट ली। लेकिन इस मामले में परिजन चुप हैं। डॉक्टरों मुताबिक मामूली रूप से नस कटी थी। जिसमें दो टांके लगा दिये गये। घायल की हालत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें