39 पर मास्क जुर्माना, 86 के यातायात उल्लघंन में चालान
शहर में पुलिस ने गुरुवार को घंटाघर से लेकर राजघाट चौकी तक चेकिग अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 11:32 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर: शहर में पुलिस ने गुरुवार को घंटाघर से लेकर राजघाट चौकी तक चेकिग अभियान चलाया। नो पार्किंग में खड़े वाहन, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया गया। मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला गया।
सीओ ट्रैफिक महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के चालान किए गए। 72 चालान यातायात नियमों के उल्लघंन में किए गए। सीओ ट्रैफिक नो पार्किंग में खड़े वाहनों को देखकर खुद गाड़ी से उतरे और चालान कराया। मास्क न पहनने वाले 39 लोगों से जुर्माना वसूला गया। सीओ ट्रैफिक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। लोग नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें