राहत की बारिश, 7.6 डिग्री गिरा पारा
गुरुवार सुबह राहत की बारिश हुई। करीब 20 मिनट की बारिश से आसमान में छाए बादल छंट गए।
जेएनएन, शाहजहांपुर : गुरुवार सुबह राहत की बारिश हुई। करीब 20 मिनट की बारिश से आसमान में छाए बादल छंट गए। दिन के तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है। रात का तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस गिर गया।
बुधवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। आसमान में छाए बादलों के सुबह झमाझम बरसने से पारा गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश से सुबह की आर्द्रता 78 फीसद रिकार्ड की गई, जबकि चौबीस घंटे पूर्व बुधवार की सुबह 45 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इसी तरह शाम की आर्द्रता 34 के सापेक्ष 44 फीसद दर्ज की गई।
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
मामूली बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। गन्ना समेत शिवाली, मक्का तथा सब्जियों की फसल को लाभ पहुंचा है।
भारी बारिश का अल्टीमेटम
मौसम विशेषज्ञ डा. मनमोहन सिंह ने 30 व 31 मई को बारिश की प्रबल संभावना जताई है। कहा कि मानसून बन रहा है। 30 व 31 मई को बारिश होगी। हालांकि उन्होंने गुरुवार की बारिश को नगण्य बताया। कहा कि बारिश से तापमान तो गिरा लेकिन मापने योग्य बारिश नहीं थी।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) में पर एक नजर
दिन : अधिकतम - न्यूनतम
बुधवार : 42.6 - 26.8
गुरूवार : 35.0 - 25.0