जिओ टैगिग में 515 आवेदनकर्ता अपात्र
जेएनएन शाहजहांपुर जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की ओर से प्रधानमंत्री योजना के तहत ब
जेएनएन, शाहजहांपुर: जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की ओर से प्रधानमंत्री योजना के तहत बनने वाले आवासों की रैंडम जांच कराई गई। जिसमें 515 अपात्रों ने आवास आवंटित करा लिए। अपात्रों की संबंधित सूची निकायों में चस्पा करा दी गई हैं। उनको पात्रता सिद्ध करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अगर वह पात्रता सिद्ध नहीं कर पाए तो दूसरे पात्र आदवेदनकर्ताओं को आवासों का आवंटन किया जाएगा। जिले में 12254 आवास स्वीकृत हैं। अपात्र लोगों में 154- नगर निगम क्षेत्र,124 - तिलहर, 69 - कटरा, 64- खुदागंज, 43- अल्हागंज, 33- पुवायां, 13- खुटार के हैं। - जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अतुल पाठक ने बताया कि 515 अपात्र लोगों को पात्रता सिद्ध करने के लिए सात दिन का समय दिया गया हैं।