शहर में लॉक हुआ 30 फीसद कूड़ा
लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। शहर की सड़कों पर कहीं कूड़ा दिखाई नहीं देता है। शहर में करीब 30 फीसद कूड़े की मात्रा कम हो गई।
जेएनएन, शाहजहांपुर: लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। शहर की सड़कों पर कहीं कूड़ा दिखाई नहीं देता है। शहर में करीब 30 फीसद कूड़े की मात्रा कम हो गई। ज्यादातर कूड़ा घरों की साफ-सफाई में निकल रहा है। लगातार सफाई होने की वजह से सड़कें और गलियां साफ-सुथरी हैं।
नगर निगम क्षेत्र में सामान्य दिनों में पूरे शहर से करीब डेढ़ सौ टन कूड़ा निकलता था। पूरे दिन बाजार खुलते थे। जिसमें फास्टफूट, टिक्की-चाट, होटलों, रेस्टोरेंट व गल्ला मंडी, सब्जीमंडी आदि स्थानों कूड़ा सबसे अधिक होता था, लेकिन इनके गल्ला मंडी को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। पान, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट आदि पर प्रतिबंध लगने से कूड़े में काफी कमी आई है। लॉकडाउन में सबसे अधिक कूड़ा घरों से एकत्र हो रहा है। इसके अलावा शहर क्षेत्र में नालों की सफाई कराई जा रही है। शहर में तीन शिफ्ट में सफाई होने की वजह से सड़के साफ दिखाई दे रही है।
------
कूड़ा निस्तारण के लिए लगे उपकरण
- पहले 18 लगे, लेकिन उसमें चार को सैनिटाइजेशन लगा दिया गया
- पांच डंपर
- पांच कंटेंनर
- 50 ई-रिक्शा
- सफाई कर्मचारी - 505
--------
वर्जन: लॉकडाउन में सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। करीब तीस प्रतिशत कूड़ा में कमी आई है। शहर में लगातार सफाई कार्य चल रहा है।
संतोष शर्मा, नगर आयुक्त