Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर 213 अमृत सरोवर पर लहराएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर 213 अमृत सरोवर पर लहराएगा तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jul 2022 11:58 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2022 11:58 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर 213 अमृत सरोवर पर लहराएगा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर 213 अमृत सरोवर पर लहराएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर 213 अमृत सरोवर पर लहराएगा तिरंगा

loksabha election banner

जेएनएन, शाहजहांपुर : स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में 213 अमृत सरोवर तैयार कर उनमें राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी है। इसके लिए सभी 1069 ग्राम पंचायतों में तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। जल संरक्षण व पर्यावरण सरंक्षण के लिए शासन ने आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर अमृत सरोवर योजना लांच की है। शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर का लक्ष्य रखा है। सिंधौली विकास खंड की 87 ग्राम पंचायतों में महाशिर, कोटाबारी, अनावा में अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा है। जिला गन्ना अधिकारी व प्रभारी खंड विकास अधिकारी डा. खुशीराम ने इन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। पंचायत सचिव को 14 अगस्त तक सरोवर पूर्ण कर 15 अगस्त को ध्वजारोहण व्यवस्था के निर्देश दिए। बीडीओ को अमृत सरोवर महसीर में 78 मजदूर कार्य करते हुए मिले। उन्होंनें सभी सरोवरों के तटबंध पर वृक्षारोपण कराने पर जोर दिया। ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी को कार्य की गुणवत्ता के निर्देश दिए।

शहर से गांव तक पहली बार पुलिसकर्मी निकालेंगे तिरंगा मार्च

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराने के लिए विशेष आयोजन होने है। तैयारियां भी बड़े स्तर पर शुरू करा दी गई। पहली बार शहर से लेकर गांव तक पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर निकलेंगे। यह जिम्मेदारी डायल 112 की टीम को सौंपी गई है।

जिले को पांच लाख 30 हजार तिरंगा फहराने का लक्ष्य मिला है। प्रशासन पांच लाख 92 हजार झंडे बनवा रहा है। पुलिस कर्मी पुलिस लाइंस से तिलहर तक यात्रा निकालेंगे। यात्रा में डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक समेत 50 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। यह यात्रा जिले में 17 अगस्त को निकाली जाएगी। सभी थानों में पुलिसकर्मी आजादी का जश्न मनाएंगे, साथ ही उसका महत्व भी लोगों को बताएंगे। पुलिस विभाग की ओर से एक सप्ताह तक बलिदानियों की प्रतिमाओं के सामने बैंड भी बजाया जाएगा। शहीद उद्यान से लेकर कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे। विभाग ने पीएसी के बैंड को बुलाने का निर्णय लिया है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि यात्रा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी भी चल रही है।

जेल में फहराए जाएंगे बंदियों के बने तिरंगा

जेल में बंदियों के बने तिरंगा फहराए जाएंगे। तिरंगा बनाने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहयोग करेंगे। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तिरंगा बनाने के जो भी जरूरी सामान है वह उपलब्ध कराने की बात कही है। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि कम से पांच हजार तिरंगा बंदियों से बनवाए जाए। यह तिरंगा जेल में फहराने के अलावा मुख्य गेट पर कर्मचारियों के जरिये राहगीरों को भी बांटे जाएंगे। कोरोना संक्रमण काल में जेल में बंदी पीपीई किट भी बना चुके है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.