स्वतंत्रता दिवस : हर्षोउल्लास से मनाई गई आजादी की 72 वीं वर्षगांठ
आजादी की 72 वीं वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : आजादी की 72 वीं वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के साथ ही शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। वहीं शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।
गांधी भवन, नगर निगम परिसर स्थित शहीद प्रतिमाओं पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ¨सह यादव, डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी एस चनप्पा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इसके अलावा जनपद के अन्य स्थानों पर लगी महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अमृत त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। यहां मौजूद तमाम स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं एसपी एस चनप्पा ने पुलिस ऑफिस में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को आजादी को बरकरार रखने के लिए दायित्वों का ठीक ढंग से निवर्हन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन बच्चू ¨सह, एडीएम वित्त, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, नगर आयुक्त विद्या शंकर ¨सह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र आदि ने भी शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वहीं आरपीएफ में प्रभारी निरीक्षक वीके ¨सह, जीआरपी में थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित व स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी, परिवहन विभाग में एआरटीओ मनोज प्रसाद वर्मा व रोडवेज परिसर में एआरएम आरके वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
--------------
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
डीएम ने कलेक्ट्रेट कर्मी अनुराग पाल, कमल किशोर, राजेंद्र ¨सह, नारायण, अश्वनी त्रिपाठी, मोहम्मद हनीफ को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह अन्य विभागों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।