14 लोगों को जारी किये गए नोटिस
बिना नक्शे के भवन निर्माण करा रहे 14 लोगों को नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने जारी किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 06:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 06:06 PM (IST)
जासं, शाहजहांपुर : बिना नक्शे के भवन निर्माण करा रहे 14 लोगों को नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने नोटिस जारी किए है। उन्होंने सभी निर्माणाधीन भवनों का कार्य रुकवा दिया है।
एडीएम प्रशासन बच्चू ¨सह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार दो दिन पहले नगर निगम की टीम के साथ शहर में जर्जर भवनों की चिन्हित करने निकले थे। इस दौरान उन्हें दर्जन भर से अधिक निर्माणाधीन भवन ऐसे मिले थे जिनका या तो नक्शा पास नहीं था या फिर पास हुए नक्शे के विपरीत निर्माण करा रहे थे। जिसके बाद 14 लोगों को नोटिस जारी किए गए है साथ ही उनका निर्माण कार्य भी रुकवा दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जो लोग बिना नक्शा के निर्माण करा रहे थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें