आपका कार्य सराहनीय, बनाए रखिए हौसला
गांव में होमक्वारंटाइन किए गए रफीक व अनिल मणि के घर जाकर हालचाल भी लिया गया। गांव में हो रहे मनरेगा कार्य के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किए जाने को लेकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
संतकबीर नगर: शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी रवीश कुमार और पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह बघौली विकास खंड के हरदी गांव पहुंचे। वहां स्वयंसहायता समूह के बनाए गए पीपीई किट के निर्माण की गुणवत्ता को देखा। ग्राम पंचायत कार्यालय एवं प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया।
हरदी ग्राम पंचायत में सजगता और ग्राम इकाई की सक्रियता को देखकर ग्राम प्रधान जाबिर एवं सचिव क्षितिज चौधरी की अधिकारियों ने सराहना की। गांव में होमक्वारंटाइन किए गए रफीक व अनिल मणि के घर जाकर हालचाल भी लिया गया। गांव में हो रहे मनरेगा कार्य के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किए जाने को लेकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। प्रधान ने गांव के पोखरे पर अतिक्रमण की बात कही। जिलाधिकारी ने कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल को पैमाइश करने का निर्देश दिया। वीडियो ज्ञानेंद्र सिंह, दीप श्रीवास्तव, रामबेलास यादव, केडी खान समेत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम मौजूद रहीं।