अधिकारों के लिए संगठित हों महिलाएं : शीला
भारतीय महिला महासभा की बैठक रविवार को हैसर के बकौली कला में हुई। बैठक में महिलाओं को एकजुटता व संगठन मजबूती पर जोर दिया गया। संबोधित करते संगठन प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें। महिलाओं को संगठित होने से महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम लगेगी।
संतकबीर नगर: भारतीय महिला महासभा की बैठक रविवार को हैसर के बकौली कला में हुई। बैठक में महिलाओं को एकजुटता व संगठन मजबूती पर जोर दिया गया।
संबोधित करते संगठन प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें। महिलाओं को संगठित होने से महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम लगेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित में न होने से उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। अत्याचार को जड़ से समाप्त करने के लिए संगठन संघर्षरत है। महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाकर अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने की ताकत बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक नासूर बन गया है। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जागरूकता से ही भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। बैठक को प्रदेश महामंत्री संजू गोंड व जिला प्रभारी कुसुम चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना पर कुछ लोग पानी फेर रहे हैं। जिससे गरीबों तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धनघटा रजिस्ट्री कार्यालय में कमीशन लिया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला ने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं से निजात मिलेगी।
अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामरती गौतम व संचालन ष विन्ध्यवासिनी गौतम ने किया।
बैठक में सुनीता चौहान,विद्यावती, पार्वती, मीरा, शोभा, माधुरी साहनी, प्रेमा, अनारी आदि मौजूद रही।