Move to Jagran APP

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की चल रही है लहर : प्रदीप

सपा के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM (IST)
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की चल रही है लहर : प्रदीप
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की चल रही है लहर : प्रदीप

संतकबीर नगर : सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार से जनता पूरी तरह से ऊब गई है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के पक्ष में लहर चल रही है। लोग मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अराजकता से त्रस्त हो गए हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना में अपनों को खोए लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। अखिलेश के कामों को अपना बताने वाली सरकार के अब दिन लद गए हैं।

loksabha election banner

प्रदीप तिवारी बुधवार को बघौली ब्लाक के आटा कला गांव में सपा के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाखों किसान पिछले 10 माह से हक पाने के लिए सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही। कुटीर उद्योग पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं। बेरोजगार को रोजगार देने के स्थान पर लाठी मारा जा रहा है। ब्राह्माण विरोधी प्रदेश सरकार में अब प्रबुद्ध सम्मेलन का नाटक हो रहा है। जनता सब कुछ देख रही है। लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाएं सभी के लिए योजनाएं थीं। योगी सरकार में सब कुछ ठप हो गया है। थाने और तहसीलों में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। आमजन की कौन कहे उनके सांसद-विधायक तक की बातों को तवज्जों नहीं दिया जा रहा। सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्माणों का उत्पीड़न हो रहा है। विरोध करने वालों को सत्ता के बल पर दबाया जा रहा है। जनता सब देख रही है। आने वाले चुनाव में लोग योगी को सत्ता से बेदखल कर देगी। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व महासचिव नित्यानंद यादव, अखलाक अहमद, रमेश चंद्र यादव ने संबोधित किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौहर अली, उपाध्यक्ष विनोद यादव, राहुल यादव बादल, आलोक यादव सोनू, पूर्व अध्यक्ष लोरिक यादव, संतोष यादव, शैलेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.