मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई प्रभातफेरी
लोकतंत्र के महापर्व की सफलता के लिए मतदाता को जागरूक कर मतदान के लिए गुरुवार को हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज सालेहपुर में संकल्प लिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रार्थना के बाद बाों को मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाकर प्रभातफेरी निकाल कर जन-जन को जागरूक किया।
संतकबीर नगर: लोकतंत्र के महापर्व की सफलता के लिए मतदाता को जागरूक कर मतदान के लिए गुरुवार को हजरते फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज सालेहपुर में संकल्प लिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रार्थना के बाद बच्चों को मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाकर प्रभातफेरी निकाल कर जन-जन को जागरूक किया।
छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से होकर गांव तथा कस्बे में प्रभातफेरी निकाल कर हर मतदाता को मतदान तिथि पर हर काम छोड़ मत स्थल पहुंचकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने का नारा लगाकर जागरूक किया।
जागरूकता रैली का नेतृत्व कर रहे प्रबंधक सैय्यद निजाम अशरफ ने कहा कि मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है। जिसे कभी खोना नहीं चाहिए। मतदान से ही हमारे देश की भविष्य बनता है। और राष्ट्र को मजबूती ऐसे में हम सब देश के इस महापर्व पर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प ले। प्रबंधक सैयद निजाम अशरफ, प्रधानाचार्या निकहत फातिमा, सुनील कुमार, प्रवेश कुमार, दुर्गेश कुमार, साहिबा अंजुम, नायमा फातिमा, सदक सिद्दीक, तसरीवा खातून, समशुन्निशा के अलावा तमाम शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।