Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा व सम्मान की उठी आवाज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। संगोष्ठी गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 10:40 PM (IST)
महिला सुरक्षा व सम्मान की उठी आवाज
महिला सुरक्षा व सम्मान की उठी आवाज

संत कबीरनगर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। संगोष्ठी, गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तीकरण, समानता व सम्मान की आवाज उठी। खलीलाबाद ब्लाक सभागार में खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

loksabha election banner

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुरेब बाजार में डीएम रवीश गुप्त ने बच्चों, महिलाओं, किशोरियों में पोषाहार वितरित किए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा झकरिया में पहली बेटी को जन्म देने वाली मां अनीता देवी को डा. सियाराम यादव व जिला समन्वयक दीनदयाल वर्मा ने पौष्टिक आहार देकर सम्मानित किया।

परिवार को दिशा दिखाती हैं महिलाएं

एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डा. आरएस यादव ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी अब घरों से निकलकर हर चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार है। मुख्य वक्ता डा. संध्या राय ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अनुकूलन की क्षमता महिलाओं में पुरुषों से अधिक होती है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. डीएन पांडेय ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। मुख्य नियंता डा. प्रताप विजय कुमार ने कहा कि बिना महिला सशक्तीकरण के किसी भी देश की उन्नति नहीं हो सकती। इस दौरान डा.हेमंत गौतम,पूजा उपाध्याय, हिना परवीन, पूजा प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डा. अमित कुमार भारती ने की। पूजा उपाध्याय व रागिनी मौर्य को अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिया गया।

महिला सम्मान समारोह आयोजित

मेंहदावल:जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र की अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गजेंद्र नाथ राय, अल्ताफुर्रहमान, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, अजीत, राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

देश की प्रगति में महिलाओं का बड़ा योगदान

महिला थाने पर जागरूकता कार्यक्रम में थानाध्यक्ष डा. शालिनी सिंह ने कहा कि महिला ही समाज की आधार शक्ति है। महिलाओं का देश और समाज की उन्नति में बड़ा योगदान है। अर्पिता गुप्त ने कहा कि महिलाओं की प्रगति व सशक्तीकरण के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान सुभद्रा सिंह, वंदना, अनीता यादव, विभा, रागिनी आदि उपस्थित रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.