Move to Jagran APP

चाचा-चाची प्लास्टिक छोड़ें, इससे सेहत को खतरा

शुक्रवार को ब्लुमिग बड्स एकेडमी के बचे नगर में घूम-घूमकर लोगों को सेहत बनाए रखने के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर स्वछता ही सेवा 2019 प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त अभियान के तहत प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह सफाई भी किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 11:07 PM (IST)
चाचा-चाची प्लास्टिक छोड़ें, इससे सेहत को खतरा
चाचा-चाची प्लास्टिक छोड़ें, इससे सेहत को खतरा

संतकबीरनगर : शुक्रवार को ब्लुमिग बड्स एकेडमी के बच्चे नगर में घूम-घूमकर लोगों को सेहत बनाए रखने के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर स्वच्छता ही सेवा 2019 प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त अभियान'' के तहत प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह सफाई भी किया।

loksabha election banner

प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी ने बच्चों के साथ में लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग न करके जूट व कपड़े के थैलों का प्रयोग करने के लिए कहा। छात्राओं ने लोगों को बताया कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण बिगड़ता पर्यावरण दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज, राजेश कुमार पांडेय, अनूप विश्वकर्मा, शैलेश कुमार त्रिपाठी, पारूल गुप्ता, हेमंत तिवारी, तरूण सिंह, अवंतिका आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यहां से गुजरी रैली

विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राएं शहर के विभिन्न मुहल्लों मुख्य रूप से गायत्रीपुरम, गोरखल, विधियानी, बनियाबारी, गांधी नगर, गैस गोदाम से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन वे सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस राष्ट्रीय अभियान को लगातार चलाने के लिए संकल्प भी दिलाया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.