प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दुधारा पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित मांस के साथ दो गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेज दिया गया।
संत कबीरनगर: दुधारा पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित मांस के साथ दो गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेज दिया गया। गोवंशीय पशुओं के वध करने की सूचना रविवार की सुबह पुलिस को मिली। इस पर सालेहपुर गांव में पुलिस ने दबिश दी। गांव निवासी नसीम उर्फ बल्ले के घर पर तस्करों के छिपे होने की सूचना थी। यहां पर दबिश डालने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को पकड़ लिया गया। तस्करों की पहचान आशिक अली उर्फ राजू, अहमद हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी साफियाबाद के रुप में हुआ है। तस्करों के कब्जे से गोवध के उपकरण भी बरामद हुए हैं। दुधारा के थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते जेल भेज दिया गया।