दो बालिकाएं गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित
दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में चयन हेतु प्री गणतंत्र दिवस परेड 2019 का आयोजन ग्वालियर में होगा। इस परेड में सम्मिलित होने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विगत सप्ताह किया गया था।
संतकबीर नगर: दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में चयन हेतु प्री गणतंत्र दिवस परेड 2019 का आयोजन ग्वालियर में होगा। इस परेड में सम्मिलित होने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विगत सप्ताह किया गया था। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रुचि त्रिपाठी एवं कृष्णा का चयन परेड में शामिल होने के लिए किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य ड. आरएस यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा.पूर्णेश नारायण सिंह समेत तीनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों ने चयनित छात्राओं को शुभकामना दी।