विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी पर गिट्टी लदा ट्रक पलटने से महिला की मौत, चालक हुआ फरार

Published: Sun, 24 Aug 2025 09:47 AM (GMT+05:30)

संत कबीर नगर के बखिरा में खलीलाबाद-बखिरा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी ...और पढ़ें

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, इनसेट में मृतक महिला। जागरण
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, इनसेट में मृतक महिला। जागरण

HighLights

  1. बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी के पास हुआ हादसा
  2. घटना के बाद ट्रक चालक फरार

जागरण संवाददाता, बखिरा , संत कबीर नगर। खलीलाबाद - बखिरा मार्ग पर हरदी गांव के पास रविवार की सुबह करीब 4.30 बजे गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने झोपड़ी पर पलट गया। इससे झोपड़ी में सोई एक महिला की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गिट्टी हटवाकर महिला के शव को बाहर निकाला। जबकि उसी झोपड़ी में दबी एक बकरी जिंदा मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक कूदकर फरार हो गया।

बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी निवासी मो. अशरफ अपनी पत्नी सबरीन के साथ सड़क किनारे झोपड़ी में रहता था। करीब दो माह पूर्व अशरफ काम के सिलसिले में मुंबई चला गया । उसकी पत्नी झोपड़ी में रहती थी। रविवार सुबह 4.30 बजे झोपड़ी में सोई थी।

उसी दौरान खलीलाबाद की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में सोई साबरीन ट्रक और गिट्टियों में दब गई। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह समेंत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। कुछ देर तक महिला का शव इधर - उधर तलाश किए। चेयरमैन मो. आमिर अंसारी ने जीसीबी बुलाकर गिट्टी हटवाकर महिला के शव को बाहर निकाला। जबकि उसी में दबी एक बकरी जिंदा मिली।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में बाइक पर रोमांस, टंकी पर बैठी लड़की ने प्रेमी के गले में डाला हाथ; VIDEO वायरल

प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा हैं। असरफ की शादी हुए चार वर्ष हो गए थे, लेकिन उसे अभी कोई संतान नही था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।