जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान: पवन
नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया।
संतकबीर नगर : खलीलाबाद से लखनऊ तक जाने वाली साइकिल रैली को शनिवार को जिलाध्यक्ष गौहर अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शहर में व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया।
सपा युवजन सभा के जिला महासचिव विजय यादव के नेतृत्व में 25 युवकों की टोली साइकिल रैली लेकर खलीलाबाद से लखनऊ के लिए निकली। जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, रमेश चंद्र यादव, वरिष्ठ नेता नित्यानंद यादव आदि ने नेदुला बाईपास पर रैली को रवाना किया। आगे बढ़ने पर रैली का स्वागत सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने किया। रैली शहर के गोला बाजार में पहुंची तो वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया पप्पू के नेतृत्व में व्यापारियों ने फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अराजकता से पूरी तरह से परेशान है। थाने और तहसीलों में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों को सपा सरकार की याद आ रही है। इस दौरान गजपति सिंह, प्रमोद सिंह, महानंद पाल, दुर्गा लोहिया, हरीश यादव,विनोद जयसवाल, श्याम अग्रहरी, अजय जयसवाल, कन्हैया वर्मा, अजय वर्मा, जैकी वर्मा, दिनेश चिरानिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। नई तकनीकी से खेती करें किसान,बढ़ेगी आमदनी
संतकबीर नगर : सेमरियावां ब्लाक के ग्राम दुधारा स्थित किसान सेवा केंद्र पर राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का सजीव प्रसारण एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कई किसानों ने भाग लिया। सभी उन्नत खेती करने के लिए जागरूक हुए।
शनिवार को किसानों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का सजीव प्रसारण एवं कृषक गोष्ठी आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि इफ्को पूरे देश में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित कर किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारियां उपलब्ध करा रही है। किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती कर आय में वृद्धि करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर शफीकुर्रहमान, मास्टर अब्दुल हई, अब्दुर्रहीम उर्फ लाला, इश्तियाक अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, शमसुल होदा, अनीस अहमद, हैदर अली, सुहेल अहमद, राम लखन, बेचन प्रसाद, तीरथ कुमार सहित काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।