संगठन की मजबूती से पार्टी को मिलता है बल
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। यहां संगठन की मजबूती पर चर्चा करके पार्टी की रीति-नीति के अनुसार हैसर मंडल के चुनाव कराने पर व्यवस्था बनी। कार्यकर्ताओं की सहमति पीएन सिंह ने पदाधिकारी के लिए पर्चा भरा। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है।
संतकबीर नगर:भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। यहां संगठन की मजबूती पर चर्चा करके पार्टी की रीति-नीति के अनुसार हैसर मंडल के चुनाव कराने पर व्यवस्था बनी। कार्यकर्ताओं की सहमति पीएन सिंह ने पदाधिकारी के लिए पर्चा भरा।
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। सभी के लिए योजना बना कर सभी का विकास करने का काम कर रही है। उन्होंने कि पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख कर विपक्षियों के हौसले पस्त हैं। पार्टी किसानों के उत्थान का सबसे अधिक काम कर रही है। किसान बीमा के साथ-साथ किसान सम्मान निधि का लाभ देकर सबका विकास करने का काम किया। इस मौके पर राकेश पाठक, जोखई सिंह, सिटू पाठक, अनिरूद्ध शुक्ला, अनिरूद्ध निषाद, गणेश पांडेय, विजय चौधरी, ओम प्रकाश शुक्ला, जिउत लाल, दिलीप राय आदि मौजूद रहे।