गन्ना खरीद की रफ्तार मंद, किसान परेशान
कांटे : चौकी क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांवों में गन्ना खरीदने के लिए तीन क्रय केंद्र बनाएं गए ह
कांटे : चौकी क्षेत्र के लगभग चार दर्जन गांवों में गन्ना खरीदने के लिए तीन क्रय केंद्र बनाएं गए है। दो माह में महज कुल 55 हजार ¨क्वटल ही गन्ने की खरीद हुई है। दो तिहाई गन्ना अभी खेतों में खड़ा है। गन्ना समिति ने चीनी मिलों को ढाई लाख ¨क्वटल का आफर दिया है और दो माह में ़खरीद का अनुपात एक तिहाई से भी कम है। क्रय केंद्रो को संचालित हुए लगभग दो माह हो गए हैं। यदि गन्ना खरीद की यही रफ्तार रही तो प्रस्तावित गन्ना खरीदने मे अभी दो से ढाई माह और लग सकता है और गर्मी शुरू हो जाने पर गन्ना छीलने मे किसानों को मुश्किल होगी।
जनपद के सेमरियावां, बघौली, खलीलाबाद और नाथनगर ब्लाकों के गांव सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा (बस्ती) से संबंद्ध है। इन गांवों के किसानों का गन्ना क्रय करने के लिए क्रय केंद्र बभनान मिल द्वारा भुजैनी ए और भुजैनी बी (उमिला) तथा रुधौली चीनी मिल के परसा हज्जाम द्वितीय (केनौना) कुर्थिया मे संचालित है। नवंबर 2017 के दूसरे पखवारे मे इन केंद्रों पर खरीद शुरू हुई थी। गन्ना विभाग ने भुजैनी ए केंद्र पर एक लाख 33 हजार, भुजैनी बी पर 70 हजार और परसा हज्जाम बी (केनौना) केंद्र पर 48 हजार ¨क्वटल गन्ने की उपलब्धता की सूचना भेजी।
सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा के गन्ना विकास निरीक्षक क्रय/सचिव मुन्नी ¨सह यादव का कहना है कि प्रस्तावित आंकड़े के सापेक्ष समानुपातिक खरीद के लिए चीनी मिल को निर्देशित किया गया है। गन्ना विभाग इसकी निगरानी भी कर रहा है।
बभनान चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी सत्यवीर ¨सह ने बताया कि पेराई सत्र में पहले केवल पेडी गन्ने के लिए ही सप्लाई टिकट जारी होते हैं। पेड़ी गन्ना समाप्त होने के बाद गन्ने की खरीद की जाएगी।