विद्यार्थियों के हित में छात्रसंघ की भूमिका महत्वपूर्ण:श्रीराम
हीरालाल रामनिवास स्नाताकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी) खलीलाबाद में छात्रसंघ का उद्घाटन मंगलवार को हुआ।
संतकबीर नगर: हीरालाल रामनिवास स्नाताकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी) खलीलाबाद में छात्रसंघ का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी श्रीराम चौहान ने जनपद में उच्च शिक्षा का प्रथम महाविद्यालय है। यहां का छात्र रहने का सौभाग्य प्राप्त है। यहीं की बंधुत्व भावना, अनुशासन, संस्कारित शिक्षा से अनेकों विविध क्षेत्रों में पहचान कायम किया। विद्यार्थी हित में छात्रसंघ की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्र संघ के माध्यम से नई सोच व विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।
विधायक दिग्विजय नारायण चौबे ने कहा कि शिक्षा व राजनीति एक सिक्के के दो पहलू हैं। मूल उद्देश्य शिक्षा के गुणवत्ता का विकास है। आपका एक वर्ष कार्यकाल विकास में मददगार साबित होगा। अध्यक्ष की मांग पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। गोरखपुर से संबद्धता से सभी महाविद्यालयों सहमति पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह ने गौरव गरिमा का बखान करके पदाधिकारियों को प्रेरित किया। अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा स्वामीजी के कथन सुनाकर कार्य करने की मंशा जाहिर किया। महामंत्री अखिलेश यादव व पुस्तकालय मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली उसका बखूबी निर्वहन होगा। प्रचार्य डा.रामसोच यादव ने उपलब्धियां गिनाई। दिनेश सिंह ने युवाओं को कर्तव्य के प्रति प्रेरित किया। नाथनगर ब्लाक प्रमुख दिग्पाल पाल, हैसर प्रमुख प्रिस अगम सिंह, पूर्व अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, रामकृपाल सिंहह, डा. विजय राय, अमर राय ने संबोधित किया।
संचालन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. डीएन पांडेय ने किया। राज शेखर में अपने गीतों से सभी मुग्ध किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,मुकेश सिंह, रजत गुप्ता शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे।
जिले के एक मात्र वित्तपोषित कालेज में छात्रसंघ चुनाव होता है। 23 पदों में एक स्नातकोत्तर वाणिज्य संकाय में निर्विरोध व चार पदों पर 30 अगस्त को चुनाव हुआ था। 2,392 विद्यार्थियों में 977 छात्राओं व 707 छात्र ने मतदान किया था।