Move to Jagran APP

सरकार खेलों के विकास के लिए गंभीर: राकेश

जिलाध्यक्ष ने युवाओं को विकास की राह पर ले जाने को सरकार की प्राथमिकता बताई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 12:10 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 12:10 AM (IST)
सरकार खेलों के विकास के लिए गंभीर: राकेश
सरकार खेलों के विकास के लिए गंभीर: राकेश

संतकबीर नगर: भारतीय खेल संघ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धनघटा पर चौराहे पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने युवाओं को विकास की राह पर ले जाने को सरकार की प्राथमिकता बताई।

loksabha election banner

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खेल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश उर्फ चिक्कन सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार खेलों के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। युवाओं को विकास की राह पर ले जाना भाजपा की प्राथमिकता है। वह अपने स्तर से सरकार की नीतियों को जमीन पर उतराने की दिशा में हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, महामंत्री गणेश पांडेय, उपाध्यक्ष अमर राय, साधू यादव, विनय सिंह, उमेश सिंह, सिटू पाठक महिपाल पाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा सरकार से ऊब चुकी जनता को अब अखिलेश का इंतजार

संतकबीर नगर : सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से ऊब चुकी है। लोगों को पूर्व की सपा सरकार की याद आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। लोगों को अखिलेश की सरकार के विकास कार्य याद आ रहे हैं और जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही है।

सपा नेता बाघनगर में आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता और बेरोजगारी से पूरी तरह से टूट गए हैं। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार सबका विनाश और चंद लोगों का विकास करने में लगी है। इस सरकार में सभी परेशान हैं। किसानों को अपना हक मांगने पर लाठी मिल रही है। व्यापारी को पुलिस पीट-पीटकर मार दे रही है। महिलाएं सड़क पर सुरक्षित यात्रा नहीं कर पा रही हैं। नौजवान बेरोजगार होकर घर बैठा है। सरकार रोजगार के नाम पर पकौड़ा तलने को कह रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। वह अपने साथ हो रहे अन्याय का बदला लेने का इंतजार कर रही है। इस दौरान एखलाक अहमद, फुजैल, मुनीर खान, अबूबकर, जावेद अहमद, मुस्ताक अहमद, डाक्टर शकील खान, नदीम खान, मुस्तकीम, शब्बीर, गुफरान उर्फ छोटू, जफर अहमद, जुबैर अहमद, करीम भट्ट, नसीम अहमद, कौसर अली, अजहर खान, रमजान अली, आफताब अहमद, निसार अहमद, डाक्टर समीउल्लाह, अदनान दुर्रानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.