अपराधियों को जेल, आम जनता से मेल: डीआइजी
आम जनता से मेल और अपराधियों को जेल की नीति पर पुलिस कर्मियों को अमल करके कार्य करना चाहिए। कानून से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता है, गलती करने वाले लोगों को पुलिस किसी प्रकार की राहत नहीं देगी।
संतकबीर नगर : आम जनता से मेल और अपराधियों को जेल की नीति पर पुलिस कर्मियों को अमल करके कार्य करना चाहिए। कानून से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता है, गलती करने वाले लोगों को पुलिस किसी प्रकार की राहत नहीं देगी।
बुधवार को डीआइजी बस्ती मंडल डा. राकेश शंकर ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक करने के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि बीट पुलिस की भूमिका अपराध नियंत्रण में अहम होती है इस क्रम में हर थानों पर बीट बुक हमेशा अपडेट किया जाना चाहिए। साइबर अपराधों को रोकने के लिए उन्होंने सर्विलांस सेल को विशेष रूप से सक्रिय करने की बात कही। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था और संगठित गिरोहों के बारे में जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को उन्होने टिप्स भी दिए। बैठक में एसपी शैलेश पांडेय,सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार, सीओ मेहदावल हौसला प्रसाद, नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ¨सह, टीएसआई राजेंद्र यादव, थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, करुणाकर पांडेय, मनोज तिवारी, महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।