Move to Jagran APP

युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद

आमी नदी में कूदे युवक का शव 30 घंटे बाद रविवार की सुबह करीब छह बजे बरामद कर लिया गया। इनकी तलाश में गोताखोर कई दिन से जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद घर में मातम छा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:13 AM (IST)
युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद
युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद

संतकबीर नगर: आमी नदी में कूदे युवक का शव 30 घंटे बाद रविवार की सुबह करीब छह बजे बरामद कर लिया गया। इनकी तलाश में गोताखोर कई दिन से जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद घर में मातम छा गया।

loksabha election banner

बीते शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे मृतक 25 वर्षीय सुनील साहनी पुत्र भग्गल अपने दोस्त रवि और सूरज के साथ मोटरसाइकिल से बालूशासन पुल के पास पहुंचा। यहां पर वह मोबाइल से किसी से बात करने लगा। बात करते-करते ये पुल के किनारे पहुंच गए। अचानक ये पुल से आमी नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर अवाक हुए इनके दोस्तों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुटे और स्थानीय गोताखोरों ने रात में ही युवक की तलाश शुरु की लेकिन इनका पता नहीं चला। दूसरे दिन शनिवार की सुबह से शाम तक यानी दिनभर स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश करते रहे लेकिन ये नहीं मिले, इनका सिर्फ चप्पल मिला था। इसके बाद कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बीते शनिवार की शाम करीब छह बजे बुलवा लिया। एनडीआरएफ की 14 सदस्य टीम ने भी काफी प्रयास किया लेकिन इनका पता नहीं चल पाया था। रविवार की सुबह करीब छह बजे युवक का शव जंगलकलां के पास आमी नदी से बरामद हुआ। शव बरामदगी की सूचना पर सैकड़ों लोग जुटे। मृतक की पत्नी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक के दो बच्चे हैं। इसमें चार वर्षीय बेटा श्रेयांश और दो वर्षीय बेटी आरोही है। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ये प्राइवेट कार्य करके अपना और परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मृतक युवक के साथ पुल पर गए इनके दो दोस्तों रवि और सूरज से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.