Move to Jagran APP

बैंक में चोरी का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

संतकबीर नगर शहर में स्थित इंडियन बैंक में चोरी के बाद फरार दूसरे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:21 PM (IST)
बैंक में चोरी का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
बैंक में चोरी का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

संतकबीर नगर: शहर में स्थित इंडियन बैंक में चोरी के बाद फरार दूसरे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दो अन्य आरोपितों की तलाश है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि बीते 14 जनवरी की रात में बैंक में घुसे चोरों ने डीबीआर चुरा लिया था। लाकर तोड़ने की कोशिश की थी। इस मामले में चार दिन पहले रजत दूबे निवासी खलीलाबाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने डीवीआर बरामद किया। रंजित ने अपने तीन फरार साथियों का नाम, पता पुलिस को बताया था, जिसके आधार पर आरोपित अख्तरुल उर्फ तन्वी निवासी जलकल रोड माली टोला खलीलाबाद को बरदहिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज

संतकबीर नगर: महुली पुलिस ने शुक्रवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के सोनहन गांव निवासी एक युवक के खिलाफ न्यायालय के आदेश के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कमरुलहोदा के खिलाफ कुछ माह पूर्व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसके बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसी को लेकर युवक के खिलाफ न्यायालय के आदेश का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।

किशोरी का अपहरण

संतकबीर नगर : बखिरा क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पिता ने बताया कि बीते 10 दिसंबर को नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ। थाने में तहरीर दी पर बखिरा पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया। फरार आरोपित कुलदीप सिंह बरेली जनपद के तीरथनगर थाना क्षेत्र के अंबरपुर-मीरगंज का निवासी है। वह कई माह से गांव के एक व्यक्ति की मशीन चला रहा था। इसके पहले आरोपित ने 29 मई 2020 को भी उनकी बेटी का अपहरण किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज था। जमानत पर आरोपित जेल से बाहर आया और दोबारा हमारी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.