राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
अजीत सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:34 PM (IST)
संतकबीर नगर : अजीत सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। चार दिन पहले लखनऊ के अलीगंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल व उच्च शिक्षा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार की मौजूदगी में चुनाव के बाद उन्हें यह पद मिला।
गुरुवार को अजीत सिंह के मेंहदावल वापस आने पर सोनौरा के पार्वती कन्या इंटर कालेज पर शिक्षकों ने स्वागत किया। अजीत सिंह ने शिक्षकों के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष आन्जनेय त्रिपाठी, वैभव शुक्ल, अनूप कुमार सिंह, नृपेंद्र त्रिपाठी, गणेश प्रसाद, पारसनाथ, सुरेश कुमार, बेचन मिश्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें