संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश नेतृत्व गंभीर
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय और प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:05 AM (IST)
संत कबीरनगर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय और प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर है। बूथ स्तर तक लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से आजिज आ गई है।
खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस की बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने यह बातें कहीं। इस दौरान मुख्य रूप से शांति देवी, विजय कुमार शुक्ल, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, संजय चौरसिया, सुग्रीव पासवान आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें