नागरिकता कानून पर मिस्डकाल कर मांगा समर्थन
ग्रामीणों को कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 11:50 PM (IST)
संतकबीर नगर : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उमरिया बाजार में भाजपाइयों ने मिस्डकाल करवा कर लोगों से समर्थन मांगा।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि देश के हर व्यक्ति को इस कानून से कोई डरने की जरूरत नहीं है। कुछ अराजक तत्व इस कानून के बारे मे अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर राम अशीष मिश्र, राणा सिंह, रमेश सिंह, जीउतलाल, नेबुल मिश्र, शिव कुमार, गंगाराम, राकेश यादव, इंद्रेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें