Move to Jagran APP

वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों को देखकर करें उचित इंतजाम

स्वास्थ्य विभाग के बस्ती मंडल के संयुक्त निदेशक सबसे पहले सांथा के लोहरसन गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। यहां पर इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित मरीजों का उपचार होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM (IST)
वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों को देखकर करें उचित इंतजाम
वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों को देखकर करें उचित इंतजाम

संतकबीर नगर: स्वास्थ्य विभाग के बस्ती मंडल के संयुक्त निदेशक डा. आरके तिवारी ने गुरुवार को जिले के सांथा के लोहरसन गांव स्थित इंसेफ्लाइटिस उपचार केंद्रों का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने चेकलिस्ट के हिसाब से दवाओं व आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बड़ी बनौली व बनखोरिया गांव में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संचारी रोग नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के सर्वे की भी जानकारी ली।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग के बस्ती मंडल के संयुक्त निदेशक सबसे पहले सांथा के लोहरसन गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। यहां पर इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित मरीजों का उपचार होता है। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। इंसेफ्लाइटिस उपचार केंद्र में की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। यहां पर तैनात स्टाफ नर्स से उन्होंने ईटीसी में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। चेकलिस्ट के आधार पर उन्होंने दवाओं का भी मिलान करवाया । ईटीसी में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं व अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। वार्ड में उपलब्ध सिलेंडर को खोलवा कर उसमें आक्सीजन की उपलब्धता भी जांची । आशा कार्यकर्ताओं के जिले में चल रहे विशेष सर्वे अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से पूछा कि वह किस प्रकार से लोगों को संचारी रोग तथा इंसेफ्लाइटिस से बचने के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं। इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजना व अन्य योजनाओं के बारे में भी उन्होंने उनका ज्ञान परखा। आशा कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जाने वाली सारी योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को रहनी चाहिए। यह जानकारी वे आम जनता तक पहुंचाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.